To subscribe Crime Warrior Channel on Youtube CLICK HERE
Showing posts with label अजय एन झा. Show all posts
Showing posts with label अजय एन झा. Show all posts

Sunday, 2 November 2014

"ना जाने कितने दीदये-तर छोड़ जाउंगा" अजय एन. झा की अधूरी हसरत

CRIMES WARRIOR EXCLUSIVE

ABOUT ME अपनी नज़र में अजय एन. झा 

पत्रकारिता पहला प्यार नहीं, हसरत प्रोफेसरी की थी-अजय एन. झा

मेरे लिए पत्रकारिता पहला प्यार नहीं था, मेरी इच्छा 

थी कि मैं बहुत बड़ा प्रोफेसर बनूं और वो भी जेएनयू 

में..। मगर वहां से अपनी पढ़ाई ख़त्म 

करते करते ये भ्रम टूट गया। 

मुझे लगा कि पत्रकारिता के ज़रिए मैं देश 

और समाज के उन अछूते पहलुओं तक पहुंच पाऊंगा जहां आम तौर पर 

बंद कमरे में बैठे विद्वान और विचारक नहीं पहुंच पाते मगर उसके 

बारे में लंबा-चौड़ा भाषण ज़रुर देते हैं। मुझे लगा कि उन सभी चीज़ों को 

नज़दीक से देख पाना शायद मेरे लिए बेहतर तालीम होगी और वो सच 

भी हुई।