To subscribe Crime Warrior Channel on Youtube CLICK HERE
Showing posts with label मुशायरा. Show all posts
Showing posts with label मुशायरा. Show all posts

Sunday, 9 June 2013

महफिल में उनके ही घुंघरू फूटकर रोये....


सर-ए-बाजार मैं बिकना चाहता हूं खरीददार तो ईमान वाला कोई लाओ
मजहब के नाम पर मासूमों की बोलियां लेकिन अब तुम मत लगाओ
वो आये महफिल में गजल सुनाई खुद रोये, मेहरबां भी रुलाये और चले गये

उनकी महफिल में उनके ही घुंघरु फूट-फूटकर रोये हम नहीं गये भले ही रहे
तमाम यादों का पुलिंदा हमने उनकी संभाल कर रखा है तुम्हें चाहिए तो बोलो
यादें हैं कोई ज़ख्म या फफोले नहीं, यादों के सामने मरहम का मुंह मत खोलो
अरसे बाद वह आया बोला, मिला, बैठा, हंसा, रोया, पलक लेकिन नहीं झपकी
अब जो आया करीब मेरे आंख में उसके आग है या समुंदर बस देखूंगा अबकि...चौहान राजा

Saturday, 8 June 2013

ख़त थीं फ़कत निशांनियां....


सुनो, चलो छोड़ो-भूलो आज सब कुछ,
ज़िंदगी के झंझटों से मुक्त हो जाते हैं
नहीं आये वो करीब तो कैसा ग़म चलो , 
अपने आंसूओं में उनके लिखे ख़त डुबाते हैं
गर्मी से आंसूओं की अल्फाज रोयेंगे तो रोने दो
आज तो मुझ पर रहम खाना मेरे ख्वाबो तुम
ख़त थीं फ़कत निशांनियां यार की वो भी मिटा दीं
कसम है तुम्हें ख्वाबो आज मुझे चैन से सोने दो.....चौहान राजा