To subscribe Crime Warrior Channel on Youtube CLICK HERE
Showing posts with label sanjeev chauhan. Show all posts
Showing posts with label sanjeev chauhan. Show all posts

Sunday, 29 January 2012

हां, मैंने हवाई जहाज का अपहरण किया- हाशिम कुरेशी


हाशिम कुरेशी के साथ संजीव चौहान
ये फोटो हैं मो. हाशिम कुरेशी की। ये फोटो अक्टूबर 2011 में उस वक्त मैंने लीं, जब हाशिम कुरेशी की जेल-डायरी की शूटिंग के लिए मैं उनके घर निशात, शालीमार (श्रीनगर, कश्मीर) पर गया था। हाशिम साहब से दो राउंड में करीब पांच घंटे मेरी बातचीत हुई। इस बातचीत में हाशिम साहब ने बचपन से लेकर और अब तक की अपनी ज़िंदगी बयां की। बे-खौफ, बेफिक्र होकर। इस लंबी बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे पहली बार वे महज 11 साल की उम्र में ही रात भर थाने की हवालात में बंद रहे। इसके बाद 1971-72 में उन्होंने रिश्ते में अपने एक भाई के साथ इंडियन एअरलाइंस का हवाई जहाज "गंगा" का अपहरण कर लिया। इस हवाई-जहाज में मय क्रू मेम्बरान के करीब 30 लोग सवार थे। ये हवाई जहाज जम्मू से श्रीनगर की उड़ान पर था। उसी वक्त हाशिम और उनके भाई अशरफ ने हवाई जहाज के पायलट और को-पायलट को काबू कर लिया। दोनो भाईयों के हाथों में हथगोले और हथियार थे।

 अपहरण की योजना मकबूल भट्ट ने बनाई थी। और उसे अमल में लाये, हाशिम और अशरफ। अपहरण के बाद "गंगा" को लाहोर (पाकिस्तान) ले जाया गया। वहां जब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को अपहरण की ह़कीकत पता चली, तो उसने खिसियाकर हवाई जहाज "गंगा" में आग लगवा दी।

दोनो अपहरणकर्ताओं पर पाकिस्तान में मुकदमा चला। सजा हुई। करीब नौ साल हाशिम कुरेशी पाकिस्तान की जेलों में क़ैद रहे। इसके अलावा कई अन्य देशों सहित भारत की दिल्ली में मौजूद तिहाड़ जेल में भी बंद रहे। हाशिम के भाई और "गंगा" के सह-अपहरणकर्ता अशरफ को पाकिस्तान में ही शरण मिल गयी।

पाकिस्तानी हुक्मरानों ने हाशिम कुरेशी को भी पाकिस्तान में बसकर भारत के खिलाफ काम करने को कहा। मोटी रकम का लालच भी दिया। लेकिन हाशिम कुरेशी किसी तरह भारत भाग आये। 


हाशिम के मुताबिक जेलों में उन्होंने गीता, महाभारत भी पढ़े। और समझा कि पंडित, मौलवी की बातों में आने से बचें। ये अशांति फैलाने का काम करते हैं। कोई भी धर्म किसी को खून-खराबे की इजाजत नहीं देता। फिलहाल हाशिम कुरेशी श्रीनगर (कश्मीर) में "निशात", शालीमार में परिवार के साथ खुशहाल ज़िंदगी जी रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के नेताओं द्वारा अपनी जा रही गलत, स्वार्थपूर्ण नीतियों को कोसते हुए। 

Monday, 9 January 2012

गोपाल दास जासूस...एक मुलाकात














ये फोटो एलबम है गोपाल दास जासूस और उनके परिवार की। करीब 53 साल के गोपालदास मूलत: गुरदासपुर(पंजाब)के रहने वाले हैं। गोपाल दास के मुताबिक वे भारतीय खुफिया एजेंसी "रॉ" के लिए पाकिस्तान की जासूसी करते थे। कई साल जासूसी करने के बाद वे पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिये गये। पाकिस्तान में उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई गयी। 27 साल बाद उन्हें पाकिस्तान से रिहा किया गया। अप्रैल 2011 में गोपाल दास पाकिस्तान की जेल से छूट कर वाघा बार्डर के रास्ते भारत में आये।

इस समय गोपाल दास पत्नी पिंकी के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला में रह रहे हैं। गोपाल दास से मैं नवंबर 2011 में शिमला में ही मिला। जेल-डायरी कार्यक्रम की शूटिंग के सिलसिले में। जेल-डायरी के इंटरव्यू में गोपाल दास ने जेल की ज़िंदगी से जुड़े उन तमाम पहलूओं को भी छुआ, जिन्हें शायद कोई क़ैदी याद करना नहीं चाहेगा। 13 साल तक गोपाल के हाथों में हथकड़ी और पांव में जंग लगी हुई बेड़ियां पड़ी रहीं। गोपाल दास को नाराजगी है तो इस बात पर कि देश की खुफिया एजेंसियां और सरकार, अपने जासूसों के पकड़े जाने पर, और फिर छूटकर उनके वापिस आने पर, कोई उनकी मदद को तैयार नहीं होता। इससे नुकसान जासूस का कम और देश का नुकसान ज्यादा होता है। कोई भी भारतीय देश की ही खातिर सही, सरकार और रॉ एजेंसी के इस रुखे रवैये से खिन्न होकर भला देश के लिए जासूसी क्यों करेगा? गोपाल दास सीधे ये सवाल करते हैं खुद से और सरकार से।

Wednesday, 9 November 2011

हम नंबर-वन अखबार हैं, लो झेलो हमें!

खबर मेरी, फोटू तेरी...ले तू भी देख ले..!
संजीव सक्सेना,आरोपी

संजीव भट्ट,आईपीएस
पत्रकारिता। यानि लोकतंत्र का चौथा खंभा। चौथा खंभा। यानि जिस पर गिर जाये, उसे कहीं का न छोड़े। मतलब। न जीने में और न मरने में। हां आज की पत्रकारिता का यही सच है। मैं भी इसी पत्रकारिता की कौम का कीड़ा हूं। मेरी तो गिनती कहीं नहीं होगी, उन बड़े-बड़े कीड़ों के सामने जिन्होंने, जिंदगी भर करा-धरा कुछ नहीं। समय गुजरा तो जबरदस्ती बैठ गये हैं, घेरकर "मठाधीश" की कुर्सी पर। हम पुराने हैं, इसलिए हमारे सामने, तुम (पत्रकारिता में आज की या मौजूदा पीढ़ी) कुछ नहीं हो, का राग अलापने।
संसद में कैश-फॉर-वोट
 जी हां इतना लिखने की जरुरत मुझे नहीं थी। न मेरे पास वाहियाद विषय पर, कुछ लिखने के लिए वक्त है। लेकिन मीडिया के कुछ उन मठाधीशों ने लिखने को मजबूर कर दिया है, जो खुद से काबिल किसी को मानने को तैयार ही नहीं हैं। तो लीजिए देखिये नमूना। मीडिया जगत के इन्हीं में से कुछ कथित ठेकेदारों की निगरानी में पेश किये गये, इनकी अपनी कथित-अनुभवीपत्रकारिता का नमूना।
10 नवंबर 2011 के "नवभारत टाइम्स" नई दिल्ली संस्करण(एनसीआर, उत्तर-प्रदेश) का पेज नंबर 8 खोलिये। सीधे हाथ पर आधे पेज से नीचे खबर का शीर्षक पढ़िये। "संजीव की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस"। अब आगे इस खबर को पढ़िये। खबर है लोकसभा में "कैश-फॉर-वोट" मामले में संजीव सक्सेना के बारे में।  खबर के मुताबिक कल तक अमर सिंह के करीबी रहे संजीव सक्सेना ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। इस याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 

नवभारत, दिल्ली संस्करण

अब एक नज़र डालिये इसी खबर के बीच में लगी फोटो पर। ये फोटो है तो संजीव की है, लेकिन संजीव सक्सेना की नहीं। संजीव भट्ट की फोटो है।
संजीव भट्ट भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के अधिकारी हैं। फिलहाल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जुबान खोलने का अंजाम भुगत रहे हैं। मुख्यमंत्री से सीधे भिड़ गये हैं। सो कोर्ट कचहरी के चक्कर में भी आ गये हैं।
अब देखिये देश की राजधानी से छपने वाले

इस अखबार की कलाकारी। जिसके संपादकीय प्रमुख जाहिर से बात है, बीते कल की पत्रकारिता के काबिल ही रहे हों। क्या गुल खिला रही है अखबार में छपी ये खबर। खबर संजीव सक्सेना की और फोटो संजीव भट्ट की। जब अखबार में काबिलों की भरमार है, तो फिर इतनी बड़ी भूल क्यों और कैसे?

नवभारत दिल्ली संस्करण

अब इसके पीछे दो तर्क हो सकते हैं। अपना अखबार। अपनी गलती। इसमें संपादक क्या करेगा? संपादक ने तो फोटो का चयन किया नहीं। जिसने फोटो लगायी है, उसे नोटिस देकर जबाब मांग लेंगे। दूसरा तर्क ये कि गलती इंसान से होती है। हो गयी गलती। अब क्या सिर कटवा दें या काट लें।
जी नहीं। मैं इस पक्ष में नहीं हूं, कि बदहाल मौजूदा पत्रकारिता छिड़ी गला-काट जंग में कोई किसी का गला काटे। लेकिन सोचिये कि अगर ऐसी ही गलती किसी आम या खास इंसान से हो गयी होती(पत्रकारिता के क्षेत्र से बाहर)। तो अखबार उसे कैसे चटकारे लेकर छापता और बेचता। लेकिन गलती खुद से हुई है। तो बात भी अपनों तक ही सिमट जायेगी। या फिर बात ज्यादा बढ़ेती नज़र आयेगी तो जिसने संजीव सक्सेना की जगह पर संजीव भट्ट की फोटो चिपकाई उसकी नौकरी खा ली जायेगी, ये फिर उसे कहीं इधर उधर दफ्तर में ही किसी कोने में फेंक दिया जायेगा। इसलिए क्योंकि पत्रकारिता में गलती हमेशा छोटे ही करते हैं, बड़े और या फिर मठाधीश नहीं।

Tuesday, 21 June 2011

भट्टा से लेकर अन्ना के भजन-कीर्तन तक

   
दैय्या रे दैय्या, राहुल भैय्या
बीबी किसी की । लंका किसी की । पति किसी का ।  अपहरण किसी का । कहां अयोध्या और कहां लंका । कहां जनकपुर । किसी का किसी से कोई तालमेल नहीं । फिर भी रामलीला शुरु हुई तो देखने को सब इकट्ठे हो गये । न्याय पाने और न्याय दिलाने की दुहाई देकर । बिचारे हनुमान जी । किसी से न कोई लेना-देना। फिर भी जा फंसे अखाड़े में । न अपनी बीबी, न भौजाई, न भैय्या। इसके बाद भी आग लगवा बैठे अपनी पूंछ में। बैठे बिठाये। वैसे राम की रामलीला के बारे में हमारे राहुल भैय्या ने सब-कुछ देख सुन रखा था। शायद इसीलिए वे अन्ना हजारे के आंदोलन की ओर पांव तक फैलाकर नहीं सोये । क्योंकि वहां लोकपाल के मुद्दे पर आग लगी हुई थी। न ही बाबा रामदेव की "रामलीला" देखी । क्योंकि वहां भी बाबा रामदेव और उनके चेले-चपाटे चिल्ल-पों मचा रहे थे- देश से भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर । और विदेशी बैंकों में दबाकर रखी गई काली कमाई को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित करने की मांग कर रहे थे। बताईये ये भी कोई मांग हुई।  किसी की बैंक में किसी का  जमा पैसा भला देश में क्यों वापस मंगा लिया जाये? बाबा रामदेव और अन्ना हजारे तो फालतू में ही हनुमान बनकर अपनी पूंछ में खुद ही आग लगाये घूम रहे हैं। 
 
 अब भला राहुल भैय्या कोई दिमाग से गये-गुजरे तो हैं नहीं।  बीबी उठा ली जाये किसी गैर की। और पूंछ में आग लगा लें, या लगवा बैठें अपनी में। अकलमंद हैं। खानदानी सियासत में खासा दबदबा रखते हैं। दादा-दादी, मम्मी-डैडी, चाचा-चाची, सब के सब जन्मजात नेता रहे हैं। तो फिर भला राजनीति में हम (राहुल गांधी) कैसे गच्चा खा सकते हैं। बहुतेरे देखे हैं अन्ना हजारे और बाबा रामदेव। अगर इन सबके कहे पर चल गये होते, तो आज कांग्रेस में भी बीजेपी की तरह चुनाव जीतने के लिये मुद्दे तलाशे जा रहे होते।

 किसी के बीच कोई खींचतान नहीं होती। कांग्रेस आखिर कांग्रेस है। न कि चांदनी चौक का कोई मशहूर शाही दवाखाना, कि मरीज आया दवाई ली। पैसे दिये और चले गये। इलाज से फायदा हो जाये, तो डाक्टर साहव अच्छे । वरना डाक्टर और दवा दोनो बुरी। ये कांग्रेस है। जहां के डाक्टर रोज-रोज नहीं बदले जाते। अगर ऐसा होता तो दिग्विजय सिंह, अहमद पटेल कब के निपटा दिये गये होते। यहां या तो कोई घुस ही नहीं पाता है। और अगर इंट्री कर गया तो फिर बाहर निकले का कोई रास्ता नहीं दिया जाता। अब अमर सिंह को ही देख लो। सोनिया जी के पास पहुंचने के लिए तड़फ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के सिपहसालार हैं, कि 10 जनपथ के आसपास भी नहीं फटकने दे रहे हैं। 
 अब बताओ ऐसी सूझ-बूझ वाली पार्टी में भला राहुल भैय्या कैसे गच्चा खा सकते है ? वो भी तब जब परम पूज्यनीय दिग्विजय सिंह जैसे गुरुवर का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिल रहा हो। दिल्ली में 24 अकबर रोड पर पार्टी मुख्यालय में भी दफ्तर का कमरा आमने-सामने है। यानि एक लम्हे को भी दिग्गी राजा से दूर नहीं। बाबा रामदेव ने दिल्ली में रामलीला की तो भी राहुल भैय्या का कहीं अता-पता नहीं चला। अन्ना की मंडली ने कई दिन तक जंतर-मंतर पर भजन-कीर्तन किया। राहुल भैय्या वो सब भी सुनने में विश्वास नहीं रखते । सो जंतर-मंतर की ओर भी घूम कर नहीं देखा। फिर बाबा और उनके चेले-चपाटों ने रामलीला मैदान में सुंदर-कांड का पाठ शुरु कर दिया। राहुल भैय्या को वहां भी न जाना था। न गये। ये सोंचकर कि क्यों भला बे-वजह अपनी  पूंछ में आग लगाकर अपनी ही सरकार की खिलाफत की जाये। बाबा रामदेव की रामलीला और सुंदर-कांड में शामिल होकर।

हां। उत्तर-प्रदेश में आने वाले समय में चुनाव की होली जलनी है। उसकी आग में तापना कांग्रेस के लिए बहुत जरुरी है। अगर नहीं तापे तो मई-जून में भी ऐसी ठंड कांग्रेस को लगेगी, कि पार्टी को न रोते बनेगा और न हंसते। इसलिए दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के भट्टा परसौल गांव में मुआवजे की राजनीति में कूद पड़े राहुल भैय्या। अपने राजनीतिक गुरु परमआदरणीय दिग्विजय सिंह ।  शायद इसलिए कि भट्टा की सी राजनीतिक आग अब शायद यूपी के चुनावों तक दूसरी न लगे। इसलिए जितना हो सके किसानों के साथ हमदर्दी का खेल बढ़-चढ़कर खेल लिया जाये। सो श्रीमान राहुल भैय्या अल-सुबह मोटर साइकिल पर बैठ कर जा पहुंचे भट्टा गांव में राजनीति करने। वो राजनीति जिससे सियासत की जानी-दुश्मन बसपा की बहन मायावती की अगले चुनाव में ऐसी-तैसी की जा सके। कहां 10 जनपथ और 24 अकबर रोड के एअर कंडीश्नर की ठंड और कहां भट्टा गांव की तपती धूप की बदन झुलसाऊ गर्मी। पूरे दिन राहुल भैय्या नींबू पानी पी-पीकर भट्टा गांव की चौपालों पर ठेठ किसान भाईयों के बीच आसन जमाये रहे। पहुंचे तो पीछे-पीछे आदरणीय अमर सिंह साहब भी। लेकिन राहुल भैय्या के राजनीतिक गुरु जी दिग्गी राजा ने उन्हें अपने ड्रामे में झांककर भी नहीं देखने दिया। शायद इसलिए कि इसका राजनीतिक फायदा कहीं अमर सिंह को न नसीब हो जाये। 

खैर । बाबा रामदेव और अन्ना टेंशन देते इसलिए राहुल भैय्या उनसे दूर ही रहे। भट्टा परसौल की आग में राजनीति की सोंधी रोटी भली-भांति सिक रही थी। फूल रही थी। इसलिए वहां मौजूदगी दर्ज कराना जरुरी था। इससे विरोधी नेता माननीया मायावती जी पस्त हो सकती थीं। सो भला भट्टा पारसौल गांव की गलियों में दिन भर भरी दुपहरी में भी खाक छानने में भला काहे का कैसा संकोच ? कभी इस घर कभी उस घर। दिन भर एक घर से दूसरे घर राहुल भैय्या चक्कर काटते रहे। शायद इसलिए कि भट्टा गांव की राजनीति यूपी में उनकी और कांग्रेस की नैय्या पार लगायेगी। भला अन्ना के भजन सुनकर और बाबा रामदेव की रामलीला देखकर क्या मिलने वाला था। सिवाये अपनी मम्मी (सोनिया गांधी) की बे-इज्जती कराने के । अब समझ आ गयी न, कि क्यों चिल्लाती फिर रही है देश भर में भाजपा.....दैय्या रे दैय्या.....राहुल भैय्या.....    

Saturday, 18 June 2011

संजीव चौहान से मुंतज़र अल ज़ैदी की एक्सक्लूसिव बातचीत और फोटो

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश पर जूता फेंकने के बाद, बगदादिया न्यूज़-चैनल के पत्रकार मुंतज़र अल ज़ैदी पहली बार मई 2011 में भारत आये । नई दिल्ली पहुंचने पर मुंतज़र राजघाट स्थित महात्मा गांधी (बापू) की समाधि पर गये । ज़ैदी के साथ भारतीय फिल्म निर्माता / निर्देशक महेश भट्ट भी थे । ज़ैदी से हुई विशेष-बातचीत  का आखिरी भाग...

ज़िंदगी की सबसे मुश्किल रात थी वो : मुंतज़र

संजीव- जॉर्ज बुश को जूता मारने की नौबत क्यों आई?
ज़ैदी- जिस चीज ने गांधी जी को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन के लिए प्रेरित किया था, मेरा भी ऐसा ही उद्देश्य था। नाइंसाफी और ज़ुल्म के खिलाफ लड़ाई मेरा मकसद था।
संजीव- बुश पर जूता तैश में आकर फेंक दिया या भावनाओं में बहकर?
ज़ैदी- प्रेस-कांफ्रेंस की खबर मिलते ही, मैंने जूता मारने की प्लानिंग की थी। मैं दुनिया को बताना चाहता था कि यूएस (अमेरिका) ऑक्यूपेशन फोर्सेज का स्वागत फूलों से नहीं किया गया। उन्हें जूतों से सलामी दी।
संजीव-जूता मारने के बाद जब पकड़े गये,  उसके बाद जेल जाने तक क्या-क्या हुआ?
ज़ैदी- जब मुझे अरेस्ट किया गया, तो उन्होंने मेरे दांत तोड़ डाले। नाक तोड़ दी। दोनों पांव तोड़ दिये। इलेक्ट्रिक-शॉक दिये गये। कड़ाके की ठंड थी। फिर भी ठंडे पानी से टार्चर किया गया। पूरे बदन से खून टपक-बह रहा था। तीन महीने तक अंधेरी कोठरी में रखा गया।
संजीव- फिर....आप डर गये होंगे !
ज़ैदी- अगर दिल में डर होता, तो फिर जूता कैसे फेंक पाता? मेरे ऊपर प्रेशर बनाया गया, कि मैं जूता फेंकने के जुर्म में मांफी मांग लूं । मैंने माफी नहीं मांगी।

संजीव-जेल की पहली रात के बारे में कुछ बतायेंगे?
ज़ैदी- जिंदगी की सबसे मुश्किल रात थी वो।  पहली रात जेल में न ले जाकर, किसी सूनसान जगह पर ले गये थे। वहां प्राइम-मिनिस्टर के सिक्योरिटी गार्ड भी थे।  लेट नाइट तक वहां टार्चर किया गया। वे कहते जुर्म कबूल लो। बख्श देंगे। वरना ज़हन्नुम में भेज देंगे।
संजीव- पकड़े जाने वाली रात किसकी याद सबसे ज्यादा आई?
ज़ैदी- घर वालों की।
संजीव- गांधी कब और कैसे याद आये?
ज़ैदी- मैंने गांधी को उस वक्त पढ़ा था, जब मेरी उम्र सिर्फ सोलह-सत्रह साल रही होगी। मैं उनके (गांधी) आज़ादी के लिए किये गये संघर्ष के तरीके से प्रभावित था और हूं ।
संजीव- गांधी में क्या खास नज़र आया?
ज़ैदी- गांधी जी आजादी के नुमाइंदे और आइकॉन थे।