To subscribe Crime Warrior Channel on Youtube CLICK HERE
Showing posts with label Ram Mandir. Show all posts
Showing posts with label Ram Mandir. Show all posts

Monday, 8 December 2014

बाबरी मस्जिद-राम मंदिर पर मुसलमान का वो हू-ब-हू इंटरव्यू, जिसने नेताओं को पसीना ला दिया

बीच में टोपी लगाये हाशिम अंसारी
यह इंटरव्यू 3 दिसंबर 2014 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी का है। हाशिम साहब सन् 1950 से बाबरी मसजिद के ह़क की लड़ाई कोर्ट-कचहरियों में लड़ रहे हैं। 3 दिसंबर 2014 को हाशिम साहब ने मीडिया को एक ऐसा इंटरव्यू दे दिया, जिसने देश के उन नेताओं को पसीना ला दिया, जो धर्म का धंधा करके फल-फूल रहे हैं। हाशिम साहब ने बेबाक इंटरव्यू धर्म के ठेकेदारों के मुंह पर क्या फेंका, उन सबका तो मानो हलक ही सूख गया। कुछ ने चोरी-छिपे, कुछ ने सामने आकर हाशिम साहब की मिन्नतें कीं। धर्म की ठेकेदारी करने वाला सफेदपोश चाहे मुसलिम तबके का हो या फिर हिंदू तबके से। यह तो मानना ही पड़ेगा कि, जबसे बाबरी मस्जिद और राम मंदिर का खतरनाक खेल शुरु हुआ है, इस लंबी अवधि में नेताओं की सांस फुलाने की जुर्रत या जिंदादिली या फिर कुव्वत तो बूढ़े हो चुके हाशिम अंसारी साहब ने ही दिखाई या की है। पढ़िये हाशिम अंसारी साहब के उस खास और धर्म के ठेकेदारों के दिमाग में 'मट्ठा' डाल देने वाले हाशिम साहब का बिना किसी कांट-छांट के पूरे के पूरा हू-ब-हू....इंटरव्यू