To subscribe Crime Warrior Channel on Youtube CLICK HERE
Showing posts with label Anchor. Show all posts
Showing posts with label Anchor. Show all posts

Monday, 1 December 2014

‘गवर्नर ऑफ इंडिया’ एंकरिंग कांड में डीडी प्रमुख मुंबई के इस्तीफे की दरकार है!

-संजीव चौहान-
सोशल मीडिया से ही सुना-पढ़ा है कि गोवा फिल्म फेस्टीवल में डीडी नेशनल का बैंड बजवा चुकी, महिला एंकराइन को लेकर संस्थान में ही कई फाड़ हो गये हैं। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकार इस सवाल के जबाब को लेकर व्याकुल हैं, कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम की कवरेज के लिए इन भद्र और अनुभवहीन महिला एंकर को गोवा भेजा ही क्यों गया? इस सवाल की पड़ताल के लिए प्रसार भारती ने अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के आला-अफसर को दिल्ली से मुंबई भेजा है। साथ ही प्रसार भारती ने इस सब कलेश को ‘सिस्टम फेल्योर’ मान लिया है।

Friday, 28 November 2014

डीडी की एंकराइन का फूहड़पन छोड़ो, इसे भर्ती करने वाले की तलाश में हूं



-संजीव चौहान-

गोवा में चल रहे 45वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल ऑफ इंडिया को कवर करने के लिए डीडी नेशनल की तरफ से सजा-धजाकर भेजी गयी महिला एंकर की काबिलियत भारत के गली-कूंचों में जाहिर हो चुकी है। इस बिचारी पर अब रहम खाओ। यू-ट्यूब से लेकर दुनिया भर की बेवसाइटों ने इसकी कथित काबिलियत जमाने भर को दिखा, सुना और पढ़वा दी है। इस बिचारी के पीछे पड़ने से भला क्या हासिल होने वाला है। जो थोड़ी-बहुत हिंदी- अंग्रेजी बोलनी सीखी थी। बिचारी सबका सब भाषा ज्ञान गोवा में चल रहे इस फेस्टीवल में “ओक” (उल्टी कर आई) आई। लाइव एंकरिंग में कैसे हिलते-डुलते-मचलते हैं? कैसे कमर और पांव का हिला-डुलाकर संतुलन करते हैं। कैसे खींसें (दांत) निपोरते हैं? किस तरह पहने हुए कपड़ों का कलर-मैचिंग किया जाये...आदि-आदि...सब में मोहतरमा फिट्ट दिखाई दे रही हैं।