To subscribe Crime Warrior Channel on Youtube CLICK HERE
Showing posts with label Bhadas. Show all posts
Showing posts with label Bhadas. Show all posts

Friday, 31 October 2014

यशवंत ठोंकता तो सही है, लेकिन उसने (भड़ास) दुश्मन पाल लिये हैं

पूर्वी दिल्ली में ईस्ट एंड अपार्टमेंट की वो शाम, मैं और अजय नाथ झा

तारीख तो याद नहीं...हां महीना यही रहा होगा मई या जून, सन् 2013 । भयानक गर्मी। वक्त शाम करीब सात बजे के आसपास। जगह नोएडा से सटा पूर्वी दिल्ली का ईस्ट एंड अपार्टमेंट। इसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहते थे अजय नाथ झा, बेटे कैलविन और भाभी रीना के साथ। चाहे घर में कोई भी मेहमान हो। शाम के समय अजय झा का अपार्टमेंट के अंदर की सड़कों पर डेढ़ दो घंटा टहलना जरुरी था। यह बात अजय जी ने उसी दिन मुझे बताई थी। सो नाश्ता पानी करने के बाद सोफे से उठ खड़े हुए और बिना किसी भूमिका के बोले- “बाबा चल मेरे टहलने का टाइम हो गया है। टहलते रहेंगे और गप्प भी करते रहेंगे।” लिफ्ट में कुछ नहीं बोले। लिफ्ट से बाहर आते ही पूछा- और बता बाबा मार्केट (मीडिया और मीडिया वालों का) का क्या हालचाल है?