- प्रयाग और चरणाद्रि के मध्य में अवस्थित त्रिकोण स्थान में विन्ध्याचल पूरे विन्ध्य शरीर का दिल है। इसमें मां भगवती दुर्गा का निवास शास्त्रों में भी प्रमाणित है। कहा जाता है, कि इसीलिए मां गंगा भी यहीं से होकर बहती हैं। इसी क्षेत्र में महाकाली, महालक्ष्मी और अष्टभुजा के रुप में मां महा-सरस्वती और विन्धयवासिनी देवी के रुप में साक्षात महा-लक्ष्मी जी हैं।
- कहा जाता है कि, त्रिकोण की परिक्रमा पूरी करने से संपूर्ण विन्ध्यगिरी की परिक्रमा पूरी हो जाती है।
- विन्ध्यवासिनी मां का दरबार दिल्ली से करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर है। अगर आप तीव्रगति रेल से दिल्ली से जाना चाहते हैं, तो एक रात का सफर है।
- मां के दरबार में जाने के लिए हवाई जहाज, रेल और बस तीनों की सुविधा है। हवाई जहाज से लखनऊ तक जाया जा सकता है। लखनऊ के आगे ट्रेन और बस से पहुंचा जा सकता है। मां के दरबार में पहुंचने के लिए आप विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन या फिर उसके बाद आने वाला मिर्जापुर रेलवे स्टेशन दोनो में से कहीं भी उतर सकते हैं।
- स्टेशन से उतरने के बाद मां के दरबार तक पहुंचने के लिए आटो रिक्शा और बस दोनो ही मिल जाते हैं।
Showing posts with label Godess. Show all posts
Showing posts with label Godess. Show all posts
Wednesday, 10 July 2013
इतिहास विन्ध्यवासिनी विन्ध्याचल अष्टभुजा त्रिकोण देवी (वीडियो सहित)
Subscribe to:
Posts (Atom)
